|

बारिश ने धोई गर्मी


करनाल,  : मौसम लगातार पलटी मार रहा है। तपिश के साथ शुरू हुए जून के महीने में पारा नीचे आ गया। बृहस्पतिवार रात तेज हवा व बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, जबकि पेड़-पौधे भी खिल उठे। बृहस्पतिवार रात अचानक तेज हवा चल पड़ी। कुछ देर बाद वर्षा शुरू हुई तो लोग नजारा देखने घरों से बाहर निकल पड़े। सुबह के समय फिर हलकी वर्षा हुई। वर्षा के चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई और शुक्रवार को लोगों को गर्मी ने नहीं सताया। सीएसएसआरआइ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 81 व सायं 49 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशर सुबह 17.5 व सायं 16.1 एमएम रहा। हवा 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बृहस्पतिवार की रात 5.6 एमएम वर्षा हुई। 15 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है

Posted by City on 22:45. Filed under , . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

Blog Archive

Recently Commented

Recently Added

Total Pageviews