|

कर्म सिंह के पुत्र को जान का खतरा


कर्म सिंह के पुत्र को जान का खतरा


करनाल, जागरण संवाद केंद्र : कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन और मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा का इस्तीफा दिए जाने की चर्चा के बीच ही पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। कर्म सिंह के पुत्र राजिंद्र ने कहा है कि वह हत्या आरोपियों के गिरफ्तार होने तक संतुष्ट नहीं होंगे। राजिंद्र ने आरोप लगाया की उसकी जान का खतरा है।
बृहस्पतिवार को दोपहर में असंध के विधायक जिले राम शर्मा और परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन के इस्तीफा दिए जाने की खबर फैलते ही मामला और गरमा गया। इस मामले को लेकर चर्चा जोरों पर है। राजिंद्र के अनुसार उसके पिता पुराने कांग्रेसी थे। इसके बावजूद उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिता कर्म सिंह के अंतिम समय में कुछ बातें मोबाइल पर रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी हत्या की साजिश रचने के पीछे कौन-कौन हैं। उनके छोटे भाई नरेंद्र के मोबाइल में यह बयान रिकार्ड हुआ।
राजिंद्र ने कहा कि वह अपनी जान को सुरक्षित नहीं मानते हैं। दोपहर के बाद करीब तीन आदमी उन्हें धमकाने के लिए उनके घर आए थे। यह आदमी प्यार भरी भाषा के साथ ही उन्हें चेतावनी देकर गए हैं। वह जिस गाड़ी में आए थे उसका नंबर नोट कर लिया था और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।
दूसरी ओर जब कर्म सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था तो उनका इलाज डॉ. रविंद्र संधू ने किया था। डॉ. संधू के अनुसार वह कर्म सिंह की जान बचाने को तत्पर थे इस वजह से उन्हें कुछ नहीं पता कि आखिरी समय में उन्होंने क्या बयान दिया।

Posted by City on 22:30. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

Blog Archive

Recently Commented

Recently Added

Total Pageviews