स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : स्वतंत्रता सेनानी लाला हुक्मचंद गुप्ता की 50वीं पुण्यतिथि पर करनाल क्लब में समाजसेवियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आइडी स्वामी, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता व श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित रामस्वरूप जांबाज ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की ओर से किया गया।
आईडी स्वामी ने कहा कि लाला हुक्म चंद गुप्ता राष्ट्र साधना के तेजस्वी साधक व जुझारु स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू व मदनमोहन मालवीय के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। समिति के राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि समय-समय पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए उनके शहादत दिवस व जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवा पीढ़ी अपने इतिहास के बारे में जान सके। इस मौके पर ओपी मुंडेजा, प्रो. कृष्ण अरोड़ा, प्रताप चंद अनेजा, बलजीत साल्याण, नरेंद्र अरोड़ा, विजय कुमार गुप्ता, एसपी गुप्ता, रूपनारायण चानना, महेश कठपालिया, डा. अशोक कुमार, रिपिन गुप्ता, डा. पीसी गुप्ता, डा. एनडी बांगिया, प्राण नाथ गोयल, केके गांधी, दीपेंद्र गुप्ता, नंदलाल खुराना, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
करनाल, : मौसम लगातार पलटी मार रहा है। तपिश के साथ शुरू हुए जून के महीने में पारा नीचे आ गया। बृहस्पतिवार रात तेज हवा व बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, जबकि पेड़-पौधे भी खिल उठे। बृहस्पतिवार रात अचानक तेज हवा चल पड़ी। कुछ देर बाद वर्षा शुरू हुई तो लोग नजारा देखने घरों से बाहर निकल पड़े। सुबह के समय फिर हलकी वर्षा हुई। वर्षा के चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई और शुक्रवार को लोगों को गर्मी ने नहीं सताया। सीएसएसआरआइ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 81 व सायं 49 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशर सुबह 17.5 व सायं 16.1 एमएम रहा। हवा 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बृहस्पतिवार की रात 5.6 एमएम वर्षा हुई। 15 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है
करनाल, उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने कहा कि बच्चों का जीवन मिट्टी के समान है। इसलिए बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए उन्हें अभिरुचि कक्षाओं से जोड़ना चाहिए। इस दिशा में जिला बाल कल्याण परिषद समय-समय पर ऐसी अभिरुचि हाबी कक्षाएं आयोजित करके बच्चों को प्रतिभाशाली बनाने के लिए अच्छा प्रयास कर रहा है। उपायुक्त ने बाल भवन में ग्रीष्मकाल अवकाश में आयोजित की गई नृत्य, चित्रकला, कैलीग्राफी, जूडो-कराटे व कंप्यूटर प्रशिक्षण की हाबी कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्हें बच्चों ने कहा कि जूडो-कराटे सीखने के बाद शरीर स्वस्थ रहता है वहीं हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते है। जिला बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने कहा कि करीब 200 बच्चे इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसाइटी सचिव सुनील कुमार, समाजसेवी संदीप लाठर, प्राध्यापिका उर्वशी विग व सीमा उपस्थित रहीं
करनाल, : मीरा घाटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के दुकानदार भी सहम गए। फायर बिग्रेड ने आग को तत्परता से बुझा दिया। बैंक में करीब छह बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कंप्यूटर व रिकार्ड को खाक करना शुरू कर दिया। आग के उफान के साथ ही बैंक कर्मचारी सक्रिय हो गए तो आसपास के दुकानदार भी इस मुसीबत को डालने के लिए आगे आए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल ने तुरंत आग बुझाने का काम किया। बैंक के एजीएम चंद्रप्रकाश आघाल के अनुसार आग से कंप्यूटर व रिकार्ड जले हैं। फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। नेताओं ने कहा कि अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जाएगी। पार्टी की सेक्टर 14 स्थित कृष्ण मंदिर में आयोजित बैठक में जिला इकाई की गतिविधियों को लेकर मंथन किया गया। जिला महामंत्री मेहर सिंह ने कहा कि बैठक में दो महीने की गतिविधियों पर चर्चा हुई तो भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि असंध, बल्ला व घरौंडा में 12 जून को बैठक होगी। दस दौरान जिलाध्यक्ष जंग बहादुर चौहान, अशोक सुखीजा, गुरचरण लखनपाल, राजबीर शर्मा, बृज ठक्कर, भ्रमपाल राणा, देवेंद्र कासरा, जय कुमार कांबोज, प्रवीण लाठर, रणधीर कुमार, प्रदीप गोयल, सतिंद्र कुमार, केमपाल, गोस्वामी, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, दीपक गुप्ता व बजिंद्र सिंह मौजूद रहे
करनाल, जासंकें : हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति ने रोडवेज की हड़ताल को सफल बनाने पर कर्मचारी संगठनों का आभार प्रकट किया है। बस अड्डे पर आयोजित समिति की बैठक में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान ऋषिपाल राणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, कर्मचारी महासंघ, खेत मजदूर यूनियन सीटू और किसान सभा के सदस्यों का धन्यवाद किया। कर्मचारी नेता चंद्रभान नरवाल ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को सबक लेना चाहिए और बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कर्मचारी निजी परमिट देने की योजना का लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं। जो निजी बसें अपने मूल मार्ग से हटकर कमाई वाले मार्गो पर चल रही हैं उस पर रोक लगाई जाए नहीं तो रोडवेज कर्मचारी कोई भी निर्णय लेने पर मजबूर होंगे। उन्होंने रोहतक में कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। बैठक में पवन सांभली, जगदीश कामरेड, बलवान बूरा, राजपाल, महेंद्र सिंह, रेवती रमन, अनिल कुमार, गुरदेव सिंह और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
करनाल : न्यू प्रेम नगर में पेयजल पाइप लाइन मरम्मत के दौरान खोदी गई गली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से मलबा उठवाने और गली की मरम्मत कराने की मांग की है। न्यू प्रेम नगर कल्याण समिति के महासचिव ओपी झांब ने कहा कि प्रेम नगर की गली में दूषित पेयजल आ रहा था। इसकी शिकायत करने पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत तो करा दी और पानी की समस्या भी समाप्त हो गई, किंतु मरम्मत कार्य के दौरान सड़क उखाड़ दी गई। सड़क के एक किनारे को तोड़ा गया था, लेकिन अभी तक कचरा जस का तस पड़ा है। टूटी सड़क का मलबा भी आज तक नहीं उठवाया गया। इसके चलते लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से अपील की कि सड़क को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।
हाईवे सिक्स लेन बनाने का काम तेज गति पर है। वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भविष्य में हाइवे के सीने पर चलने वाले वाहनों को कम करने के लिए प्लानिंग तैयार हो चुकी है। करनाल से गुजरने वाले जीटी रोड के समानांतर एक और सड़क बनाने की तैयारी हो चुकी है। जल्द ही जमीन अधिगृहीत कर सड़क बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह सड़क बनाने का पूरा जिम्मा हुडा के पास है।
शहर से गुजर रहे हाइवे को सिक्स लेन बनाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। भविष्य में बढ़ते वाहनों के दबाव को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने एक और योजना तैयार कर ली है, ताकि किसी भी वाहन चालक व शहरवासी को ट्रैफिक की व्यवस्था की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हाईवे के समानांतर नई सड़क बनाने को लेकर प्रशासन की मुहर लग चुकी है।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है किइस सड़क का निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा और इस पर कितना खर्च आएगा, लेकिन यह तय है कि जल्द ही सड़क निर्माण को लेकर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। चूंकि इस सड़क के निर्माण को लेकर सर्वे फाइनल हो चुका है, इसलिए यह सड़क कर्ण लेक के पास स्थित मैक्डोनाल्डस के समीप से शुरू होकर मधुबन तक पहुंचेगी। पहले चरण में इसका कार्य सेक्टर 30, 29, 28 ए, 27, 32ए, 32, 33 और 34 में किया जाएगा।
इस सड़क के निर्माण कार्य के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों केचेहरे खुशी से खिल सकते हैं। तो साथ ही हाइवे पर वाहनों का बोझ भी बेहद कम हो जाएगा। जिला नगर योजनाकार सतीश पूनिया के अनुसार हाइवे के समानांतर सड़क बनाने के लिए मंजूरी हासिल हो चुकी है। फिलहाल सड़क बनाने के लिए किए गए सर्वे के तहत आने वाली जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यह मसला उच्च अधिकारियों के पास है। जमीन का अधिग्रहण होने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू होगा।
करनाल : ज्योतिषाचार्य वेदप्रकाश जाबाली को ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जाबाली की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। दिल्ली में आयोजित संगठन की बैठक में संगठन अध्यक्ष आचार्य प्रभाकर मिश्र ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। जाबाली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी उसका निर्वहन करेंगे और संगठन निर्माण के लिए पूरे प्रयास करेंगे।
विकास बने खंड अध्यक्ष
करनाल : मोहदीनपुर निवासी विकास कुमार को भारतीय दलित साहित्य अकादमी का घरौंडा खंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष बालकराम ने उन्हें नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही विकास को खंड कार्यकारिणी गठित करने का जिम्मा सौंपा गया है।
रक्तदान शिविर 12 को
करनाल : एकलव्य रक्तदान क्लब की ओर से 12 जून को सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष वरुण आर्य ने बताया कि कामेडी कलाकार विकास गिरी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने शिविर में पहुंचेंगे। आर्य ने कर्ण स्टेडियम में बाक्सिंग खिलाडि़यों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
भूख हड़ताल की चेतावनी
करनाल : इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के कार्यकर्ता शहर की कालोनियों की समस्याओं के मुद्दे पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे जिला सचिवालय के सामने भूख हड़ताल करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाल ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी की अध्यक्ष कांता आलडि़या करेंगी।
जहर खाने से युवक की मौत
करनाल : न्यू वाल्मीकि कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक संदीप ने जहर खा लिया। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संदीप ने मंगलवार को जहर खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां उपचार के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया।
करनाल, : बिजली समस्या हल करने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सराफा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी से मुलाकात की। व्यापारियों ने उपायुक्त के समक्ष समस्याएं रखते हुए समाधान कराने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
सराफा व्यापारी रमेश सरीन, कुलयश, शिवनारायण, मुकेश, जगदीश, राजीव, अंशुल आदि ने बताया कि सराफा बाजार में एक दिन में 38 कट लगने से दुकानदार परेशान हैं। भीषण गर्मी में कर्मचारियों को परेशानी होती है। बिजली आने-जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। कई बार वोल्टेज इतना कम आता है कि सीएफएल टिमटिमाते नजर आते हैं। ऐसे में रात को बाजार में आपराधिक वारदात होने का खतरा रहता है।
व्यापारी विद्युत निगम के एसई रामकुमार से मिले और उन्हें बिजली समस्या के बारे में अवगत कराया। एसई ने आश्वासन दिया कि वे बाजार में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। दुकानदारों ने एसई को बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाकर ही समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। सराफा बाजार में बिजली की भारी समस्या है। एसई ने शाम के समय बाजार में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुशील, अश्विनी, तरुण, रिपू धवन, सचिन, विनोद, संजय, अवदेश, पुनीत, नंदलाल, सतीश, मंटू, धीरज आदि मौजूद थे।
Karnal: quick and cheap justice of the District Legal Services Authority to provide objective Neeloakerie section on June 12, the state high school Pedhana Rural Lok Adalat will be held.Reconciliation with mutual consent of both sides of all eligible cases will be disposed of.District Legal Services Authority's Secretary and Chief Judicial Magistrate Rajan Walia said that the public courts in civil, criminal, dowry-related, on transactions of banks, Czech bounce and recovery issues will also be settled.He said that person would like to have settled through Lok Adalat, he soon District Legal Services Authority may apply to your case
Hisar, Karnal, 1-5 years: Candidate must possess at least a Master in Business Admin/Post Graduate Diploma in Business Administration/Post Graduate Program in Management in any field.
Karnal, Kurukshetra, 2-10 years, 1.50-3.10 lacs: Dear Candidate,Kotak Mahindra Old Mutual Life Insurance Ltd is a joint venture between Kotak Mahindra Bank Ltd., its affiliates and Old Mutual plc. A company that combines its international strengths and local advantages to offer its customers a wi
AGENCY MANAGER, 21st May 2011
Shapers Management Services Pvt Ltd
Karnal, Kolhapur, 1-8 years: *Recruiting Advisors from own social contact on commission basis.*Train the advisors on product.*Motivate the advisors to achieve targets.*Also sell Life Insurance in natural market.*MINIMUM GRADUATE WITH 3+YRS OF SALES EXP.*VERY GOOD SOCIA
Chandigarh, Karnal, 0-0 years: MBA HR Students If you are worry about your summer training then no need more worry now the time for good summer training. we offer practical training in hr. which include HArd core Hr training & Portal Training & Project Work also.
Karnal, Rohtak, 1-10 years, 1.20-3.00 lacs: HAS TO SOURCE, SCREEN AND RECRUIT RIGHT CANDIDATES AS AGENT ENSURE PROPER TRAINING BY THE COMPANY IS PROVIDED TO THE AGENT TRAIN, MOTIVATE AND ASSIST AGENT FOR DRIVING MAXIMUM LIFE INSURANCE BUSINESS.
Karnal, Rohtak, 2-6 years: Interventional Cardiologists with a minimum of 2 years experience required to independently head the cardiology dept of top corporate hospital's tie ups with well running hospitals.
Karnal, Sonipat / Sonepat, 2-4 years, 2.00-2.30 lacs: •Responsible for recruitment and management of Agents •Train and motivate advisors to provide a better understanding of market/products.•Seek new customers & increase sales through advisors
Kanpur, Karnal, 4-14 years, 1.50-3.10 lacs: Dear Candidate,Kotak Mahindra Old Mutual Life Insurance Ltd is a joint venture between Kotak Mahindra Bank Ltd., its affiliates and Old Mutual plc. A company that combines its international strengths and local advantages to offer its customers
Karnal, 12-14 years: • Developing SOPs/Work procedures, Work Instructions, project Quality Plan, Checklists, Formats, and Inspection Test Plans for various activities, materials
Karnal, 15-25 years: • Direct and coordinate company financial planning and budget management functions• Devising and planning of company and other accounting policies, and discussing them with the CFO for final approval
Karnal, 4-8 years: - To coordinate material supplies to manufacturing location from approved set of vendors of materials for production at factories/co packers
Karnal, Kurukshetra, 0-10 years: We are a HR Consultancy based in Patiala. We are looking for Candidates who have done Graduation and are interested to work as Sales Manager(SM) in a leading Life Insurance Company.
Karnal, 3-8 years, 3.50-4.50 lacs: Channel Sales.Managing Dealer network. team handling,Keeping eye on the competitors move.Business Promotions,Market Strategy etc.
Karnal, 0-2 years, 0.00-1.20 lacs: Religare Technologies Looking for Marketing Supervisor* Salary - Upto 10 k per month plus travel allowance* Experience - 6 months to 2 years* Candidate should have good communication skills
Karnal, 4-7 years, 1.80-2.40 lacs: A food and beverage manager oversees the day-to-day operation of a restaurant or other dining facility. He handles a number of administrative functions, from ordering food from wholesalers to training employees.
Karnal, 6-8 years, 1.20-1.80 lacs: Qualified candidates must have experience in a manufacturing environment repairing and troubleshooting pressroom equipment (stamping presses as well as press feeders and machine tools).
Karnal, 4-7 years, 0.70-0.80 lacs: Responsible for smooth operations of the kitchen and ensure quality and quantity of food to be served in the restaurant.
Karnal, 4-7 years, 0.70-0.80 lacs: Responsible for smooth operations of the kitchen and ensure quality and quantity of food to be served in the restaurant.
Karnal, 4-7 years, 0.70-0.80 lacs: Responsible for smooth operations of the kitchen and ensure quality and quantity of food to be served in the restaurant.
Karnal, Kurukshetra, 2-5 years: To ensure high levels of Customer service to increase contribution of repeat sales. Appointment of intermediaries for effective geographic coverage.
Chandigarh, Karnal, 0-2 years, 1.20-1.80 lacs: • Executing Marketing activities• Making presentations in schools, colleges and institutes.• Maintaining good interpersonal relations with schools & universities.• Data Collection of prospective clients• .Generating leads
Delhi, Karnal, 6-8 years: Candidate must possess at least a Master in Business Admin/Post Graduate Diploma in Business Administration/Post Graduate Program in Management in any field.
Agra, Karnal, 1-2 years, 1.00-2.40 lacs: Require Any Graduate with minimum One year of Experiece in Hard Core Sales preferably from Service Industry for various locations across Pan India.(Rajasthan,UP(West), karnataka, Chennai,hyderabad, Kolkatta, punjab, jharkhand,Gujrat,MP,Delhi,UP(east)
Kanpur, Karnal, 4-14 years, 1.50-3.00 lacs: Dear Candidate,Kotak Mahindra Old Mutual Life Insurance Ltd is a joint venture between Kotak Mahindra Bank Ltd., its affiliates and Old Mutual plc. A company that combines its international strengths and local advantages to offer its customers
Hisar, Karnal, 0-5 years, 0.00-4.10 lacs: We are looking for Fresh and Exp., Graduate Engineers/Diploma's, Any ITI's. Job Openings in all over Tamil Nadu, Karnataka and Andrapradesh.
Chandigarh, Karnal, 3-10 years, 1.50-2.70 lacs: Very Fast Career Growth Path. From SM to Asst. Branch Head to Branch Head to Regional Manager. Annual growth on sales goal achievement through :-Recruiting agents-Training and developing agents on an ongoing.
Hisar, Karnal, 1-5 years: Candidate must possess at least a Master in Business Admin/Post Graduate Diploma in Business Administration/Post Graduate Program in Management in any field.