Job Description
Primary Skills (Must Have) : Core Java, JSP, JS, Hibernate, Struts, XML and XSL
3 to 5 years in J2EE and releated technologies. Core Java, JSP, JS, Hibernate, Struts, XML and XSL. Exposure to SQL Server/Oracle. Exposure to J2EE architecture.
Experience: 3-6 Yrs
Work Location: Noida
07:24 |
Posted in
JAVA,
Jobs
|
Read More »
| Elixir Web Solutions |

| Job Summary |
|
Company Name
Elixir Web Solutions |
Locations
Gurgaon |
Experience
0 - 7 years |
Key Skills
CoreJava , "Core Java' . Core-Java , JDK , "J D K" , Oracle |
Function
IT |
Role
• Software Engineer/ Programmer
• System Analyst/ Tech Architect |
Industry
IT/ Computers - Software |
Posted On
18th Jun 2011 |
Job Ref code
Core Java/Oracle
|
About Company
Elixir Web Solutions Pvt Ltd. is a leading end-to-end solutions provider in recruitment and software development. It seamlessly integrates with corporate recruitment services model by providing on-site consulting, manpower planning, talent search, staffing, candidate assessments, HR outsourcing and software development, web development services model by providing Application Development, End-to-End Web based Solutions, Product Development, Intranet Solutions and Market Research as high cost effective solutions to the clients. The focus of our work is raising productivity through improved processes, quality, efficiency and cost-reduction, enabling customers to concentrate on enhancing their core business activities. With strong presence across Global markets, Elixir clientele spans high profile early stage to large Fortune 1000 companies providing global services.
Job Description
Experience:- 4 -6 years
• Responsible for solution analysis and design • Technical specification/Detailed Design documents • Identifying optimal means of developing solutions specified • Unit test plan documentation • Developing and testing proof-of-concepts for more complex work • Programming various modules • Unit testing and debugging modules • Release documentation and peer reviews
Experience in Core Java (Java SE, Java EE, Java ME platforms), RDBMS (Oracle or SQL Server) , IBM WebSphere and Middleware Technologies (MQ, Tivoli)
Elixir Web Solutions T-29, 2nd & 3rd Floor, Okhla, Phase-II, New Delhi - 110020, India Phone: +91-11-4071 9999 Fax#: +91-11-4071 9910
|
07:06 |
Posted in
JAVA,
Jobs
|
Read More »
Bipin Chandra Tripathi Kumaon Engineering College(KECUA)
(An Autonomous College of Govt. of Uttarakhand)
Dwarahat (Almora) – 263653, Uttarakhand
Walk-In Interview for Faculty Jobs
Applications are invited for the posts of Assistant Professor/ Associate Professor/ Professor on term/ contractual basis foe 3-5 years in various departments/ subjects.
Eligible and interested candidates may send their application in prescribed format by speed post and walk-in-interviews as per schedule given below :
- Electrical Engineering : 05 posts, Walk-In-Interview on 25/07/2011
- Electronics & Communication Engineering : 07 posts, Walk-In-Interview on 25/07/2011
- Civil Engineering : 05 posts, Walk-In-Interview on 25/07/2011
- Computer Sc. & Engineering : 08 posts, Walk-In-Interview on 26/07/2011
- Mechanical Engineering : 08 posts, Walk-In-Interview on 26/07/2011
- Chemical Engineering : 07 posts, Walk-In-Interview on 26/07/2011
- MCA : 01 post, Walk-In-Interview on 26/07/2011
- Chemical Engineering : 07 post, Walk-In-Interview on 26/07/2011
- Physics : 02 posts, Walk-In-Interview on 27/07/2011
- Chemistry : 02 posts, Walk-In-Interview on 27/07/2011
- Maths : 04 posts, Walk-In-Interview on 27/07/2011
- English : 03 posts, Walk-In-Interview on 27/07/2011
- Training & Placement/ Mgmt : 02 posts, posts, Walk-In-Interview on 27/07/2011
Kindly visit http://www.kecua.ac.in/ for details and application form
Download Advertisement
07:43 |
Posted in
Jobs,
Teaching Jobs
|
Read More »
21:24 |
Posted in
Photo News
|
Read More »
स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : स्वतंत्रता सेनानी लाला हुक्मचंद गुप्ता की 50वीं पुण्यतिथि पर करनाल क्लब में समाजसेवियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आइडी स्वामी, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता व श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित रामस्वरूप जांबाज ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की ओर से किया गया।
आईडी स्वामी ने कहा कि लाला हुक्म चंद गुप्ता राष्ट्र साधना के तेजस्वी साधक व जुझारु स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू व मदनमोहन मालवीय के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। समिति के राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि समय-समय पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए उनके शहादत दिवस व जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवा पीढ़ी अपने इतिहास के बारे में जान सके। इस मौके पर ओपी मुंडेजा, प्रो. कृष्ण अरोड़ा, प्रताप चंद अनेजा, बलजीत साल्याण, नरेंद्र अरोड़ा, विजय कुमार गुप्ता, एसपी गुप्ता, रूपनारायण चानना, महेश कठपालिया, डा. अशोक कुमार, रिपिन गुप्ता, डा. पीसी गुप्ता, डा. एनडी बांगिया, प्राण नाथ गोयल, केके गांधी, दीपेंद्र गुप्ता, नंदलाल खुराना, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
05:11 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
21:21 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
करनाल, : मौसम लगातार पलटी मार रहा है। तपिश के साथ शुरू हुए जून के महीने में पारा नीचे आ गया। बृहस्पतिवार रात तेज हवा व बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, जबकि पेड़-पौधे भी खिल उठे। बृहस्पतिवार रात अचानक तेज हवा चल पड़ी। कुछ देर बाद वर्षा शुरू हुई तो लोग नजारा देखने घरों से बाहर निकल पड़े। सुबह के समय फिर हलकी वर्षा हुई। वर्षा के चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई और शुक्रवार को लोगों को गर्मी ने नहीं सताया। सीएसएसआरआइ मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नमी 81 व सायं 49 प्रतिशत रही। वेपर प्रेशर सुबह 17.5 व सायं 16.1 एमएम रहा। हवा 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बृहस्पतिवार की रात 5.6 एमएम वर्षा हुई। 15 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है
22:45 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
करनाल, उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने कहा कि बच्चों का जीवन मिट्टी के समान है। इसलिए बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिए उन्हें अभिरुचि कक्षाओं से जोड़ना चाहिए। इस दिशा में जिला बाल कल्याण परिषद समय-समय पर ऐसी अभिरुचि हाबी कक्षाएं आयोजित करके बच्चों को प्रतिभाशाली बनाने के लिए अच्छा प्रयास कर रहा है। उपायुक्त ने बाल भवन में ग्रीष्मकाल अवकाश में आयोजित की गई नृत्य, चित्रकला, कैलीग्राफी, जूडो-कराटे व कंप्यूटर प्रशिक्षण की हाबी कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्हें बच्चों ने कहा कि जूडो-कराटे सीखने के बाद शरीर स्वस्थ रहता है वहीं हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते है। जिला बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल ने कहा कि करीब 200 बच्चे इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसाइटी सचिव सुनील कुमार, समाजसेवी संदीप लाठर, प्राध्यापिका उर्वशी विग व सीमा उपस्थित रहीं
22:43 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
करनाल, : मीरा घाटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के दुकानदार भी सहम गए। फायर बिग्रेड ने आग को तत्परता से बुझा दिया। बैंक में करीब छह बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कंप्यूटर व रिकार्ड को खाक करना शुरू कर दिया। आग के उफान के साथ ही बैंक कर्मचारी सक्रिय हो गए तो आसपास के दुकानदार भी इस मुसीबत को डालने के लिए आगे आए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल ने तुरंत आग बुझाने का काम किया। बैंक के एजीएम चंद्रप्रकाश आघाल के अनुसार आग से कंप्यूटर व रिकार्ड जले हैं। फायर बिग्रेड के आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
22:42 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। नेताओं ने कहा कि अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जाएगी। पार्टी की सेक्टर 14 स्थित कृष्ण मंदिर में आयोजित बैठक में जिला इकाई की गतिविधियों को लेकर मंथन किया गया। जिला महामंत्री मेहर सिंह ने कहा कि बैठक में दो महीने की गतिविधियों पर चर्चा हुई तो भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि असंध, बल्ला व घरौंडा में 12 जून को बैठक होगी। दस दौरान जिलाध्यक्ष जंग बहादुर चौहान, अशोक सुखीजा, गुरचरण लखनपाल, राजबीर शर्मा, बृज ठक्कर, भ्रमपाल राणा, देवेंद्र कासरा, जय कुमार कांबोज, प्रवीण लाठर, रणधीर कुमार, प्रदीप गोयल, सतिंद्र कुमार, केमपाल, गोस्वामी, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, दीपक गुप्ता व बजिंद्र सिंह मौजूद रहे
22:40 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »
करनाल, जागरण संवाद केंद्र :
इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की कालोनियों की समस्याओं के मुद्दे पर जिला सचिवालय के समक्ष एक दिन की भूख हड़ताल रखी। कार्यकर्ताओं ने जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन की अनदेखी बारे उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है।
भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलडि़या ने कहा कि प्रदेश में सरकार व प्रशासन की स्थिति लचर और बेकार हो चुकी है। लोगों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। प्रशासन और सरकार ने यदि इन कालोनियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो लोग सड़कों पर आकर लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि पाल नगर, रामनगर, हकीकत नगर और शिव कालोनी में समस्याओं के अंबार लगे हैं। बिजली-पानी की उचित व्यवस्था नहीं तो पानी निकासी का इंतजाम नहीं। कच्ची गलियां बरसात के दिनों में कीचड़ से भर जाती है। लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं और यहां के विधायक सिर्फ राजनीति करते हैं। इंडियन बहुजन संदेश पार्टी लोगों के हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। गांवों में पात्र लोगों को सौ-सौ गज के प्लॉट नहीं दिए जा रहे। लोग प्लाटों के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। आखिर यह अनदेखी कब तक बर्दाश्त होगी।
कांता आलडि़या ने काले धन के मुद्दे पर बाबा रामदेव के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में जो खेल खेला गया उसने जलियांवाले बाग की घटना को दोहराया है। निहत्थे लोगों, महिलाओं और बच्चों पर आंसू गैस, गोले और लाठीचार्ज की घटना देश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भारत का जो धन विदेशी बैंकों में है वह वापस लाना चाहिए। धन जमा कराने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके उनकी संपत्ति जब्त की जाए।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश लठवाल, रामेश्वर हाबड़ी, कर्मपाल चोपड़ी, सुनील दहिया, प्रदेश अध्यक्ष करनैल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कश्यप, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा राणा, शिवचरण सैनी, रामकिशन मेहरा, कृष्ण माजरा, राजू कौल, जिलाध्यक्ष रामेश्वर पाल, राजू प्रोचा, बलविंद्रं कंदरौली, नोनिहाल सिंह, गीता, नरेश, श्रवण, कृष्णा काछवा और रामकरण बालू मौजूद रहे।
22:40 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, जासंकें : सदर बाजार स्थित अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में मजदूर वर्ग के आंदोलन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बंगाल में चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों को याद किया तो कुरुक्षेत्र में स्वीटी हत्याकांड की भर्त्सना की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड जगमाल सिंह ने की।
कंबोपुरा गांव के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या को लेकर यूनियन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यूनियन के महासचिव शीशपाल सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण की नीतियां अपनाकर जनता के साथ छलावा कर रही है। मनरेगा योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा, तो रिहायशी योजना के तहत पात्र लोग अभी प्लाटों से वंचित हैं। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने और निजी बस को परमिट देने की नीति को रद करने की मांग की।
कॉमरेड देसराज ने कहा कि यूनियन सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बसताड़ा और उपाध्यक्ष लखविंद्र जलमाना मौजूद रहे
22:39 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : सेक्टर 13 में निवासी छाया तिवारी ने तीन लोगों पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इंडिका कार में आए तीन लोगों ने सोमवार को सेक्टर 13 पुलिस चौकी के समीप उसका अपहरण कर किया था और उसे दिल्ली के नरेला में बंधक बनाकर रखा। महिला ने अपनी कहानी पुलिस को सुनाई है।
छाया तिवारी का आरोप है कि सोमवार को वह निर्मल कुटिया के समीप जा रही थी, तब कार में आए तीन युवकों ने उसे कार में डालकर नरेला ले गए। उन लोगों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और पिटाई की। जैसे-तैसे वह वहां से भागने में कामयाब हो गई। वहां से भागकर वह ट्रेन से करनाल पहुंची है। पीडि़त महिला ने तीनों युवकों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सेक्टर 13 पुलिस का कहना है कि अभी तक उसके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
22:31 |
Posted in
News
|
Read More »
कर्म सिंह के पुत्र को जान का खतरा
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : कंबोपुरा के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की हत्या का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन और मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा का इस्तीफा दिए जाने की चर्चा के बीच ही पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। कर्म सिंह के पुत्र राजिंद्र ने कहा है कि वह हत्या आरोपियों के गिरफ्तार होने तक संतुष्ट नहीं होंगे। राजिंद्र ने आरोप लगाया की उसकी जान का खतरा है।
बृहस्पतिवार को दोपहर में असंध के विधायक जिले राम शर्मा और परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन के इस्तीफा दिए जाने की खबर फैलते ही मामला और गरमा गया। इस मामले को लेकर चर्चा जोरों पर है। राजिंद्र के अनुसार उसके पिता पुराने कांग्रेसी थे। इसके बावजूद उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिता कर्म सिंह के अंतिम समय में कुछ बातें मोबाइल पर रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी हत्या की साजिश रचने के पीछे कौन-कौन हैं। उनके छोटे भाई नरेंद्र के मोबाइल में यह बयान रिकार्ड हुआ।
राजिंद्र ने कहा कि वह अपनी जान को सुरक्षित नहीं मानते हैं। दोपहर के बाद करीब तीन आदमी उन्हें धमकाने के लिए उनके घर आए थे। यह आदमी प्यार भरी भाषा के साथ ही उन्हें चेतावनी देकर गए हैं। वह जिस गाड़ी में आए थे उसका नंबर नोट कर लिया था और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।
दूसरी ओर जब कर्म सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था तो उनका इलाज डॉ. रविंद्र संधू ने किया था। डॉ. संधू के अनुसार वह कर्म सिंह की जान बचाने को तत्पर थे इस वजह से उन्हें कुछ नहीं पता कि आखिरी समय में उन्होंने क्या बयान दिया।
22:30 |
Posted in
News
|
Read More »
अश्विनी शर्मा, करनाल : शिक्षा में गतिरोध ही गतिरोध है। बच्चों को शिक्षा देने के सवाल से लेकर उन्हें निश्शुल्क मिलने वाली तमाम सुविधाएं किसी ना किसी अंड़गे में फंस जाती है। बेशुमार शिक्षकों के पद खाली हैं। सर्व शिक्षा अभियान हकीकत में लागू नहीं हुआ। मिड-डे-मिल हिचकोले खा रहा है।
करनाल जिले के सरकारी स्कूलों मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहने की दुहाई लगातार देते रहते हैं, लेकिन सरकारी काम होने की वजह से कोई भी शिक्षक खुलकर आवाज बुलंद नहीं करता। करनाल जिले में शिक्षकों का अभाव है। करनाल जिले में शिक्षकों के पांच हजार 614 पोस्ट है, जबकि तीन हजार 690 शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें अतिथि अध्यापक 925 है, जबकि एक हजार शिक्षकों के पद नदारद है।
करनाल में 499 प्राथमिक पाठशाला, माध्यमिक स्कूल 122, उच्च विद्यालय 89 और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 73 हैं। इन सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर लगातार आवाज उठती रही। पहला मसला स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठता है। पीने के पानी से लेकर शौचालय में आने वाली दिक्कतें जगजाहिर हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कभी भी तय समय पर पुस्तकें नहीं पहुंचती तो साथ ही अन्य सुविधाएं भी नहीं पहुंचती।
एजुसेट सिस्टम लगातार नए सिरे से जवान होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बच्चे इस व्यवस्था को देखने के लिए तरस रहे हैं। यह सिस्टम कई बरसों से चल रहा है, लेकिन करनाल जिले में यह व्यवस्था शुरू होने के साथ ही खराब होने के विवाद में घिर चुकी थी। एजुसेट खराब होने के बाद उसे ठीक करने वाले कई दिनों बाद आते हैं।
सर्व शिक्षा अभियान लगातार ड्राप आउट बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के दावे कर रहा है, लेकिन यह दावे भी हकीकत में सामने नहीं आ रहे। अभी भी करीब दो हजार से ज्यादा बच्चे ड्राप आउट हैं। विभाग इस आंकड़े को स्वीकार नहीं करता।
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार निर्माण के अनुसार विभाग दावे बेहद करता है, लेकिन उनकी परिणिती कभी नहीं होती। गैर शिक्षण कार्यों में अध्यापकों को व्यस्त रखा जाता है। इसके बावजूद भी अध्यापक निष्ठा के साथ अपने कार्य को पूरा करने के लिए तैयार हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सरिता भंडारी के अनुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है। हर स्कूल पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसी भी हाल में सरकारी स्कूली व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी
22:28 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, जागरण संवाद केंद्र : शहर का व्यस्त अस्पताल रोड अतिक्रमण से जूझ रहा है। यातायात पुलिस के लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती है। अस्पताल की बाउंड्री के साथ बने फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वाले लोग वाहनों की भीड़ में घुसने पर मजबूर हैं।
अस्पताल के अंदर पार्किग व्यवस्था सुदृढ़ होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी नहीं आती, जबकि अस्पताल के दोनों मुख्य द्वार के आगे वाहनों और रेहडि़यों का जमावड़ा रहता है। इसके चलते कई बार एंबुलेंस चालकों को भी दिक्कत पेश आती है। अस्पताल चौक पर हर समय यातायात पुलिस कर्मचारी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहते हैं, लेकिन चौक से निकलते ही सड़क किनारे वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है।
समाजसेवी यासीन अली, महिंद्र भारद्वाज और नरेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ही कई रेहडि़यां लगी रहती हैं। अस्पताल की दीवार के साथ बनी फुटपाथ पर अवैध कब्जे जमाए हुए हैं। यात्रियों को फुटपाथ पर चलने का रास्ता नहीं मिलने से वह सड़क पर खतरे से जूझते हैं। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर कई चाय वालों ने लंबे समय से जमावड़ा बनाया हुआ है। मरीजों की सहूलियत और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर इस सड़क को निर्बाध बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी को आपातकालीन स्थिति में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
सेनेटरी इंस्पेक्टर बलविंद्र कटारिया का कहना है कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शीघ्र ही अस्पताल की सड़क से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा
22:27 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, : शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाते हुए सड़कों को खाली कराया। नगर निगम की टीम के बाजार पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। सड़कों पर रखे सामान को कर्मचारियों ने ट्राली में डालकर जब्त कर लिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को नगर निगम के कर्मचारियों की टीम ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाजार में निकली। रेलवे रोड, नावल्टी रोड, कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक और दयालपुरा गेट में अभियान चलाते हुए कर्मचारियों ने सड़कों पर रखे सामान को जब्त किया। नगर निगम की कार्रवाई से उन दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो दुकान से बाहर कई-कई फीट तक सड़क पर सामान रखते हैं।
बाजार में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस सुधारीकरण की दिशा में कदम उठाए हुए है। बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पार्किग व्यवस्था बनाई गई है। कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नियमों को ताक पर रख देते हैं तो कुछ दुकानदार सामान को सड़क पर रखने से बाज नहीं आ रहे। यही वजह है कि आए दिन बाजारों में जाम के हालात पैदा होने में देर नहीं लगती।
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर बलविंद्र कटारिया ने बताया कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वह निर्धारित सीमा से आगे सामान नहीं रखें और व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।
22:25 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, : शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाते हुए सड़कों को खाली कराया। नगर निगम की टीम के बाजार पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। सड़कों पर रखे सामान को कर्मचारियों ने ट्राली में डालकर जब्त कर लिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को नगर निगम के कर्मचारियों की टीम ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाजार में निकली। रेलवे रोड, नावल्टी रोड, कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक और दयालपुरा गेट में अभियान चलाते हुए कर्मचारियों ने सड़कों पर रखे सामान को जब्त किया। नगर निगम की कार्रवाई से उन दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो दुकान से बाहर कई-कई फीट तक सड़क पर सामान रखते हैं।
बाजार में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस सुधारीकरण की दिशा में कदम उठाए हुए है। बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पार्किग व्यवस्था बनाई गई है। कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नियमों को ताक पर रख देते हैं तो कुछ दुकानदार सामान को सड़क पर रखने से बाज नहीं आ रहे। यही वजह है कि आए दिन बाजारों में जाम के हालात पैदा होने में देर नहीं लगती।
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर बलविंद्र कटारिया ने बताया कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वह निर्धारित सीमा से आगे सामान नहीं रखें और व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।
08:26 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव रेनू कौर सैनी ने कहा कि राकांपा ऐसी पार्टी है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर 36 बिरादरी को साथ लेकर काम कर रही है। राकांपा भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने वाली पार्टी है। सैनी ने फ्रैंडस कालोनी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 12 जून को राकांपा का 13वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सांसद गोविंद राव आदिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री आरआर पाटिल और पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल कार्यक्रम में भाग लेंगे। रेनू कौर ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। इस मौके पर परमजीत सिंह, गुरमीत कौर, बिमला देवी, कमलेश रानी, सुमन गौड़, हेमलता सैनी, कांता रानी, पुष्पा रानी और निर्मल कौर उपस्थित रहे।
08:26 |
Posted in
News
|
Read More »
करनाल, जासंकें : हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति ने रोडवेज की हड़ताल को सफल बनाने पर कर्मचारी संगठनों का आभार प्रकट किया है। बस अड्डे पर आयोजित समिति की बैठक में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान ऋषिपाल राणा ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, कर्मचारी महासंघ, खेत मजदूर यूनियन सीटू और किसान सभा के सदस्यों का धन्यवाद किया। कर्मचारी नेता चंद्रभान नरवाल ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार को सबक लेना चाहिए और बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। कर्मचारी निजी परमिट देने की योजना का लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं। जो निजी बसें अपने मूल मार्ग से हटकर कमाई वाले मार्गो पर चल रही हैं उस पर रोक लगाई जाए नहीं तो रोडवेज कर्मचारी कोई भी निर्णय लेने पर मजबूर होंगे। उन्होंने रोहतक में कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। बैठक में पवन सांभली, जगदीश कामरेड, बलवान बूरा, राजपाल, महेंद्र सिंह, रेवती रमन, अनिल कुमार, गुरदेव सिंह और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
08:25 |
Posted in
Latest,
News
|
Read More »